डर इतना की रिश्वत लेने से पहले ही भागा डॉक्टर
लोकायुक्त पुलिस ने वाइस रिकार्र्डिंग सेम्पल जांच के लिए भेजे

इंदौर। स्वास्थ्य केद्र का एक डॅाक्टर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के पहले ही भाग गया। लोकायुक्त पुलिस ने डॉक्टर की वाइस रिकार्डिंग सेम्पल जांच के लिए भेज उस पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत
मांगी थी।
लोकायुक्त एसपी डॉक्टर राजेश सहाय ने दैनिक दोपहर को बताया कि इंदौर जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की रिश्वत मांगने वाली वाइस रिकाडिंग सेम्पल में लेकर उसे जांच के लिए भेजी है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अर्पित कुमार नायक ने एक युवक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए मृतक के परिजनों से 50 हजार रुपए की मांग की थी।
इस पर परिजन उन्हें 40 हजार रुपए देने के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद जैसे ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र पर 40 हजार रुपए लेकर पहुंचे तो आरोपी डॉक्टर को कुछ शंका हो गई। वह चुपचाप पीछे के दरवाजे से भाग गया। उसके पिछे लोकायुक्त टीम भी फरियादी को लेकर उसके घर पहुंच गई, मगर लोकायुक्त की टीम दूर खड़ी रही और फरियादी को डॉक्टर के घर भेजा, मगर डॉक्टर को उस पर पहले ही शंका हो गई थी। इसलिए उसने घर पर भी रिश्वत की रकम नहीं ली। कुछ देर बाद लोकायुक्त की टीम भी आरोपी के घर के अंदर पहुंच गई और डॉक्टर से पूछा डॉक्टर साहाब पोस्टमार्टम के बदले पैसे क्यों नहीं लिए तो डॉक्टर ने बोला मुझे पहले ही शंका हो गई थी कि कुछ कार्रवाई हो सकती है। मैंने कोई रिश्वत नहीं मांगी। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भ्राष्टाचारअधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उनके वाइस सेम्पल जांच के लिए भेज जांच शुरू की।
रिपोर्ट के बदले मांगे थे रुपए
एसपी राजेश सहाय ने बताया कि पूरा मामला झाबुआ स्थित कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र का हैं। यहां पर पदस्थ मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ पोस्टर्माटम रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई है।
Comments are closed.