पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हालात बिगड़े, 1.75 लाख बेघर

नई दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हाल बेहाल हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हंै तो कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है तो पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश का इंतजार है वहां लू की लपटें चल रही हैं। इधर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में गत तीन दिनों में अनेक जिलों में भारी बारिश हुई है। भूस्खलन होने से 6 लोगों की मौत हो गई।
असम में बाढ़ से 1.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी बारिश का इंतजार है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी बारिश का इंतजार है।
इन राज्यों में अभी और दो दिन लू चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी के चलते उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल है।
Comments are closed.