मुंबई दुनिया के टॉप 10 महंगे शहरों में शुमार
10 माह का खर्च अन्य शहरों के 12 माह के खर्च के बराबर

नई दिल्ली/मुंबई (ब्यूरो)। दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे शहरों में अब मुंबई भी शामिल हो गया है। हॉन्ग कॉन्ग अभी भी पहले नंबर पर है। दुनिया के सबसे महंगे शहरों में हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी और लंदन है। मुंबई के लोगों का रहन सहन और खाने पीने का खर्च जितना 10 माह में हो जाता है, उतने खर्च में दूसरे शहरों के लोग 12 महीने का समय निकाल लेते हैं।
भारत में मुंबई रहने के लिए सबसे महंगे शहरों में से एक है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में टॉप पर है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। ग्लोबल पैरामीटर पर मुंबई का 136वां स्थान है। मर्सर के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे ने मुंबई को भारत में रहने के लिए सबसे महंगा शहर बताया है। मुंबई के बाद दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहर शामिल हैं। सर्वे के मुताबिक, दूसरे शहरों से आए लोगों के लिए मुंबई देश के बाकी शहरों के मुकाबले काफी महंगा है।
Also Read – shocking news: दोनों हाथों में 3-3 लीटर वैसलिन इंजेक्ट कर मशल्स बनाने की सनक
मुंबई में पर्सनल केयर, बिजली, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराये का घर लेना काफी महंगा है। महंगे शहरों की लिस्ट में मुंबई ने इस साल 11 पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि दुनिया के सबसे महंगे शहरों में यह टॉप 100 में भी नहीं है। ग्लोबल लेवल पर इस सर्वे में टॉप 5 शहरों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Mumbai ranks among top 10 expensive cities of the world
मर्सर की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, मुंबई देश के सबसे महंगे शहर इसलिए है क्योंकि यहां पर पर्सनल केयर, एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और मकान का किराया काफी महंगा है। ग्लोबल लिस्ट में दिल्ली 4 पायदान ऊपर चढ़ा है। यह 164वें नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में चेन्नई 189वें, बेंगलुरु 195वें और हैदराबाद 202वें नंबर पर बना हुआ है।
Comments are closed.