करोड़ों का गबन करने वाले वक्फ माफिया पर बोर्ड की सख्ती

संपति की जांच के लिए गठित की गई कमेटी

Board's strictness on Waqf mafia embezzling crores of rupees
Board’s strictness on Waqf mafia embezzling crores of rupees

इंदौर। करोड़ों के गबन के मामले में मप्र वक्फ बोर्ड ने माफिया रियाज कान पर सख्ती का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। बोर्ड की सम्पति को लेकर जांच कमेटी भी गठित की गई है। मामला उज्जैन के मदारगेट स्थित लगभग 45000 वर्गफीट की इस वक्फ संपत्ति का है।

यहां 115 दुकाने,16 आफिस,2 स्कूल,1 मैरिज हाल मस्जिद एवं मजार है। यहां लगभग 26 सालों से रियाज खान की अध्यक्षता वाली कमेटी के प्रबंधन में रही है। म.प्र वक्फ बोर्ड कार्यालय द्वारा आदेश क्रमांक 2655 दिनांक 02/08/23 पूर्व सदर के सम्पूर्ण कार्यकाल के लेखों के निरीक्षण एवं परीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करने के लिए की जांच कमेटी गठित की गई। Waqf mafia

Also Read – Sulemani Chai: डायमंड गार्डन की चमक से चमक रहे साहब…तबेले से भी निकलेंगे दागदार ठेकेदार

जांच में पाई गई कई गड़बडिय़ां -मदारगेट काम्प्लेक्स को निजी रूप से संचालित कर पूर्व सदर रियाज खान द्वारा उक्त वक्फ संपत्तियों के विकास की योजना के तहत 115 दुकानों, 2 स्कूल बिल्डिंग, 15 ऑफिस रूम एवं मैरिज हाल का निर्माण वक्फ संपत्ति के रूप में कर लिया। इस काम्प्लेक्स की जानकारी म.प्र वक्फ बोर्ड को नहीं दी गई और ना ही किरायदारों से होनी वाली आय का हिसाब किताब दिया। जांच में पाया कि वक्फ संपत्ति एवं उसकी आय का दुरुपयोग कपटपूर्वक प्रतिधारण करते हुए अनियमित तथा अप्राधिकृत तथा अनुचित व्यय किया गया। वक्फ पटटा नियम 2014 के प्रावधानों का घोर उल्लंघन : वक्फ सम्पत्तियों से व्यक्तिगत लाभ अर्जित करने के लिए पूर्व सदर रियाज खान द्वारा किरायदारों से मोटी एडवांस राशि लेकर वक्फ पट्टा अधिनियम 2014 को ताक पर रख कर मनचाहे किराये पर दुकाने दी गई, जिसके कारण वक्फ की आय को बड़ी राशि की गंभीर क्षति हुई

You might also like

Comments are closed.