अब बंदूक के साए में हो रही है लहसुन की खेती

तीसरी आंख की निगरानी के बावजूद...

Now garlic cultivation is happening under the shadow of gun
Now garlic cultivation is happening under the shadow of gun

इंदौर (धर्मेन्द्र चौहान)। इन दिनों लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे उत्पादक किसान काफी खुश हैं। लहसुन मंहगा हुआ तो किसानों को इसके चोरी होने का डर भी सताने लगा हैं। कई किसानों ने तो अपने खेतों में लहसुन की खेती की निगरानी का जिम्मा तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरें) पर डाल दिया, वहीं कुछ किसान बंदूक लेकर रात भर खेत की रखवाली करने में जुट गए हैं।

किसानों की मुश्किल कभी भी कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं। कभी मौसम की मार तो कभी किटानूओं के हमले से फसल बर्बाद होना किसानों की नियती बन गया हैं। वहीं जब कभी-कभार कोई न कोई फसल का उत्पादन अच्छा हो जाता हैं तो आवक बडऩे से बाजार में उसके दाम कम हो जाते हैं, जो हर बार किसानों की चिंता का सबब बना रहता हैं। मगर इस बार जिले के किसानों को अजीब परेशानी से गुजरना पड़ रहा हैं। इन दिनों जिले भर में लहसुन की बंपर आवक होने से किसानों के चेहरे खील उठे हैं। मगर इन दिनों जिले के किसानों पर अजीब सी मुसिबत का साया मंडरा रहा हैं।

किसानों को अपनी लहसुन की फसलों की निगरानी करने के लिए जहां सीसीटीवी कैमरें लगाना पड़ गए वहीं कुछ किसान तो अपने फसलों की रखवाली करने के लिए बंदूकों का सहारा ले रहे हैं। दैनिक दोपहर की टीम को शाहपुरा के उन्नत किसान लाखन सिंह गेहलोद ने बताया कि उनके खेतों में इस बार लहसुन की बोवनी की थी, जो बहुत अच्छी हुई। किस्मत से बाजार में इस बार भाव भी अच्छे हो गए हैं।

यही कारण हैं कि खेतों मे लहसुन की चोरी होने लगी। चोरों का आंतक इतना हो गया कि दिन हो या रात कभी भी खेत में घुस कर लहसुन चोरी कर ले जाते हैं। खेतों में हो रही चोरी कि रिपोर्ट थाने पर करों तो थानेदार नाना प्रकार के सवाल खड़े करते हैं चोर कितने थे, उन्होंने क्या पहना था, उनका हुलिया कैसा हैं। क्या उनके पास कुछ हथियार भी रहते हैं।

Also Read – Kisan Andolan: किसानों का आरपार की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच

अगर इन सभी सवालों के सही जवाब भी दे दिए जाए तो भी महीनों बाद भी चोरों के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाती। इन सभी सवालों ओर मुसिबतों से बचने के लिए कुछ किसानों ने अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरें लगावा लिए हैं। वहीं कुछ किसान बंदूक लेकर दिन रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हो गए हैं।

लहसुन के भाव

हाल फिलहाल लहसून के भाव में तेजी बनी हुई है। बारिक लहसून (garlic) यहां 6 से 8 हजार रुपए क्विंटल बिक रहा है, वहीं गोल्ड किस्म का लहसून 14 से 16 हजार रुपए क्विंटल बिक रहा है। खेरची बाजार में लहसून 200 से 300 रुपए तक किलो के भाव बोले जा रहे है।

ड्रोन से करते हैं दवा का छिड़काव

उन्नत किसान देवेन्द्र सिंह राजपूत ने इस बार अच्छी फसल के लिए ड्रोन से दवा का छिड़काव करवाया, जिससे उन्हें फसल की लागत तो बड़ी मगर उसका प्रतिसाद बंपर फसल के रुप में मिला। मगर चोरी का डर इन्हें भी सताता हैं जिससे यह अपने खेतों में विशेष निगरानी रख रहे हैं।

खेत मेें ही रहना पड़ता हैं दिन-रात

जिन किसानों  (kisan) ने इस बार लहसुन की खेती की हैं उन्हें घर-बार छोड़ कर दिन-रात खेतों में ही रहना पड़ रहा हैं। वह किसान भी खेत में रह रहे जिन्होने अपने खेतों में सीसीटीवी कैमरें लगवा रखे हैं।

You might also like