राज्य स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में इंदौर संभाग विजेता
Indore division winner in state level Kabaddi (men) competition

इंदौर । मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल की राज्य स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा किया गया ।जिसमें फाइनल मैच में इंदौर संभाग ने कशमकश भरे मुकाबले में जबलपुर संभाग को 49-48 के स्कोर रहते हुए 01 अंक से विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
उक्त स्पर्धा लीग कम नॉकआउट के आधार पर आयोजित की गई जिसमें इंदौर संभाग में अपने लीग मुकाबलो में रीवा संभाग व जबलपुर संभाग को हराकर पुल में विजेता रहते हुऐ सेमीफाइनल मुकाबले में भोपाल संभाग को हराया। प्रतियोगता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इंदौर संभाग के खिलाड़ी आयुष चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कैचर का पुरस्कार इंदौर संभाग के अभिषेक शर्मा, सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार सयुक्त रूप से इंदौर संभाग एवं जबलपुर संभाग के खिलाड़ी ऋषभ सिंह व उदय तावड़े को दिया गया इंदौर संभाग टीम के कोच महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निलेश मंडलोई व प्रबंधक प्रो. विनोद यादव थे
इस उपलब्धि पर अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग इंदौर संभाग डॉ. सुधा सिलावट, निर्देशक, शारीरिक शिक्षा , देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, डॉ. सुधीरा चंदले, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं सीईओ श्री सतविंदर सिंह, प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, महाराजा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. ईरा बापना, एमसीए डायरेक्टर डॉ.अनिल गुप्ता, क्रीड़ा समन्वयक डॉ. मितेश चौधरी व महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापकगण ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.