इंदौर में पेट्रोल 160 रुपए लीटर!

3 साल पहले इंडियन ऑयल कंपनी ने किया लांच

इन्दौर। शहर में पेट्रोल पंपों पर दो कीमतों का पेट्रोल ही मिलता है, यह जानकारी लगभग हर वाहन चालक को होती है। यह कीमत 108 और 116 रूपये प्रति लीटर है, मगर 160 रूपये लीटर पेट्रोल भी शहर में बिक रहा है, यह सुनकर पहले थोड़ा आश्चर्य होता है, लेकिन यह सही है। इंडियन ऑयल कंपनी के मालवीय नगर और अग्रसेन चौराहा स्थित ऊषाराज प्यूल्स पर 160 रूपये लीटर का पेट्रोल बिक रहा है। नए ग्राहक यहां पेट्रोल भरवाते हैं तो पहले आश्चर्यचकित रह जाते हैं। कर्मचारियों द्वारा बताने पर वे जान पाते हैं कि महंगे पेट्रोल के क्या फायदे हैं। एक्सपी100 पेट्रोल शहर में 3 साल पहले लांच हुआ है। IOC

कुछ साल पहले सरकार लगाातर पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ा रही थी। लगभग हर दिन कुछ पैसे कीमत बढ़ती थी और आम नागरिक के लिए गाड़ी चलाना व घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा था। वर्तमान में 108 और 116 लीटर का पेट्रोल ही सभी पंपों पर मिल रहा है, लेकिन दो पंप ऐसे भी हैं, जहां 160 रूपये लीटर का पेट्रोल भी बिक रहा है। कल यहां एक वाहन चालक पहली बार पेट्रोल भरवाने गया तो उसे जो बिल दिया गया उसमें उक्त भाव लिखा बिल दिया गया।

Also Read – भूमाफियों को तगड़ा झटका 200 करोड़ की संपत्तियां अटैैच

बताया गया है कि अग्रसेन चौराहा के पास ऊषाराज प्युल्स पंप पर अधिक कीमत का ज्यादा माइलेज वाला पेट्रोल बिक रहा है। इसी तरह मालवीय नगर के पंप पर भी यह पेट्रोल भरवाया जा सकता है। इंडियन ऑइल कंपनी के अधिकारियेां का कहना है कि इस पेट्रोल से वाहन की क्षमता और माइलेज में वृद्धि होती है और लंबी सर्विस रहती है। वाहन चलाने का अंदाज भी बेहद खास हो जाता है। जिले में करीब सवा 200 कुल पंप संचालित हैं। पिछले कुछ वर्षों से पुलिस और जेल विभाग द्वारा भी पेट्रोल पंपों का संचालन किया जा रहा है। कई बार मिलावटी व कम पेट्रोल को लेकर शिकायतें आती हैं, मगर प्रशासन की लापरवाही से कई बार कार्रवाई नहीं होती है। लोग अब महंगे माइलेज वाले पेट्रोल को लेकर आकर्षित होने लगे हैं।

You might also like