पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की किल्लत
सब्जियां भी आना बंद, दाम बढ़ने लगे, आज ट्रक एसोसिएशन की सरकार से बातचीत होगी

नई दिल्ली (ब्यूरो)। नए कानून के विरोध में आज दूसरे दिन भी ट्रक ड्रायवरों की हड़ताल जारी है, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई है वहीं पेट्रोल डीजल और जरूरी सामानों की किल्लत भी होने लगी है। सब्जियां आना बंद हो गई है जिसके कारण दाम बढ़ने लगे हैं। आज ट्रक एसोसिएशन की सरकार के साथ बातचीत में कोई ठोस फैसला होगा। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिंट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में ट्रक और डंपर चालकों ने चक्का चाम कर दिया।
उनका कहना है कि ये कानून गलत है और इसे वापस लेना चाहिए. इसी मांग को लेकर मुंबई, इंदौर से लेकर दिल्ली-हरियाणा, यूपी समेत कई जगहों पर ट्रक चालकों ने अपने-अपने ट्रक सड़कों पर खड़ा कर जाम लगा दिया। दरअसल केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी. इसके अलावा 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था. हालांकि इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था।
Also Read – नया साल रहेगा बेमिसाल, सभी रहेंगे खुशहाल
Comments are closed.