IPL auction 2024 : आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी, 263 करोड़ का दांव

IPL auction 2024: IPL players auction, stake worth Rs 263 crore
IPL auction 2024

दुबई। आईपीएल 2024 की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। दुबई में आज होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी।

इस राशि के दम पर ये टीमें बोली के लिए उपलब्ध 333 क्रिकेटरों में से 77 उपलब्ध स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी। निगाहें गुजरात टाइटंस पर होंगी। उसे मुंबई इंडियंस चले गए हार्दिक पंड्या की जगह भरनी है। सबसे ज्यादा राशि भी 38.15 करोड़ रुपये उसके पास बची है। IPL auction 2024

सबसे ज्यादा 12 स्थान कोलकाता नाइटराइडर्स को भरने हैं। उसके पास गुजरात के बाद सबसे ज्यादा 32.7 करोड़ रुपये बचे हैं। 10 टीमों में सबसे कम राशि लखनऊ के पास 13.2 करोड़ रुपये बची है, जबकि उसे छह स्थान भरने हैं।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों के अलावा यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है।

You might also like