रूसी महिलाएं कम से कम 8 बच्चे पैदा करें – राष्ट्रपति

Russian women should have at least 8 children - President
Russian women should have at least 8 children – President

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि महिलाएं कम से कम आठ बच्चे पैदा करें और बड़े-बड़े परिवारों को आदर्श बनाएं। आज छोटे परिवारों की वजह से देश में जनसंख्या संकट बढ़ रहा है। पुतिन ने कहा कि आने वाले दशकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए रूस की जनसंख्या को संरक्षित करना और बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। यह रूसी दुनिया, सहस्राब्दी पुराने शाश्वत रूस का भविष्य है। ऐसे में हमें परिवारों को बढ़ाने की ओर देखना चाहिए। अगर हम इसी तरह छोटे परिवारों की ओर देखेंगे, तो ये एक बड़ी मुश्किल का सबब बन सकता है। रूस के यूकेन पर आक्रमण ने भी देश की कार्यक्षमता पर असर डाला है। यूकेन में युद्ध के चलते 900,000 लोगों को देश छोड़ देने का अनुमान है।

रूस में वर्क फोर्स पर संकट गहरा गया है। मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, देश को उस समय में लौटना चाहिए जब बड़े परिवार आदर्श थे। हमारी कई दादी और परदादी के सात, आठ या उससे भी ज्यादा बच्चे थे। आज जरूरत है कि हम फिर से उन परंपराओं को संरक्षित और पुनर्जीवित करें। बड़े परिवारों को रूस के सभी लोगों के लिए आदर्श जीवन का एक तरीका बनना चाहिए। परिवार सिर्फ राज्य और समाज की नींव नहीं है। यह नैतिकता का स्रोत है। पुतिन की यह टिप्पणी रूस में दशकों से गिरती जन्म दर के बीच आई है। यूक्रेन पर उसके आक्रमण और उसके बाद के नतीजों ने इसे और बदतर बना दिया है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी, 2023 को रूस की जनसंख्या 146,447,424 है। जो 1999 के मुकाबले कम है, जब पुतिन ने राष्ट्रपति पद संभाला था। रूस की आबादी लगातार कम हो रही है, इससे काम करने वाले भी यटे हैं। जिससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़े हो गए हैं। यूकेन युद्ध के मद्देनजर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण भी रूस वर्क फोर्स की कमी और बढ़ती आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। पुतिन ने उन लोगों के लिए सरकारी प्रोत्साहनों की योजना भी शुरू की है। इसमें एक से अधिक बच्चे वाले परिवारों के लिए भुगतान भी शामिल है। हालांकि इसका खास असर नहीं हुआ है।

You might also like