महिला पहलवानों ने पहले दिन 2 रजत एक कांस्य जीते

इंदौर। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के विक्रम अवॉर्डी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि चंडीगढ़ में चल रही साउथ वेस्ट जोन कुश्ती प्रतियोगिता में म. प्र. की पहलवानों ने पहले दिन 2 रजत 1 कांस्य पदक जीते। sports news hindi राष्ट्रीय पदकधारी माधुरी पटेल को 50 किलो में रजत मिला, जबकि वर्षा पांडे ने 53 किलो में रजत जीता व रेखा जाट ने 62 किलो में कांस्य पदक जीता। चित्र में मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय पदकधारी माधुरी के साथ कोच राघव जैसवाल और मैनेजर सौरभ पुरोहित साथ में। इस उपलब्धि पर ओलंपियन पप्पू यादव, विक्रम अवॉर्डी ओमप्रकाश खत्री, विकास यादव, गोविंद गुर्जर, कोच राघव जैसवाल मैनेजर सौरभ पुरोहित ने बधाई देते हुए इनके दमदार प्रदर्शन की सराहना की।