Area no. BJP’s victory is certain in 2 and 4, Congress in Rau and 3, 1 and 5 tight.
इंदौर। मतदान हो चुका है और प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है, जो 3 दिसंबर को खुलेगा। इस बीच, महानगर की 6 विधानसभा सीटों की बात की जाए तो यहां क्षेत्र क्रं. 2 और 4 में भाजपा की जीत तय है तो राऊ और 3 नंबर विधानसभा में कांग्रेस जीत रही है। दूसरी ओर, 1 नंबर और 5 नंबर विधानसभा सीटों पर हालत टाइट नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए 60 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। चुनावी आंकड़े को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनेे सियासी भविष्य को लेकर प्लानिंग करने में जुट गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही प्रमुख दल अपनी अपनी जीत के बढ-चढकर दावे कर रहे हैं। भाजपा जहां अपनी लाड़ली बहना, तीर्थदर्शन, संबल सहित केंद्र की अन्य योजनाओं के सहारे जीत का भरोसा जता रही है तो कांग्रेस लगातार 20 साल से सत्ता पर काबिज सरकार से मतदाताओं की नाराजगी को परिवर्तन की लहर मानकर चल रही है।
राऊ और 5 नंबर सीट पर फंसा पैंच=महानगर की 6 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद अब स्थिति साफ होते नजर आ रही है। हालाकि, किसके नाम लाटरी खुलेगी यह तो भविष्य के गर्भ में है, किन्तु मतदाताओं का रूझान बता रहा है कि विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2 और 4 में जहां भाजपा की जीत तय है, वहीं राऊ और 3 नंबर विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत का परचम फहराने जा रही है। इसके अलावा, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1 और और विधानसभा क्षेत्र क्रं. 5 में पेंच फंसा हुआ है।
क्या है भाजपा और कांग्रेस की जीत का आधार- दरअसल, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2 भाजपा का गढ है और यहां से विधायक रमेश मेंदोला दादा दयालू हर बार जीत का एक नया रिकार्ड बनाते आ रहे हैं। इस वजह उनकी जीत तय है। इसी प्रकार, विधानसभा क्षेत्र क्रं. 4 भी भाजपा की अयोध्या मानी जाती है, इसलिए यहां से मालिनी गौड़ का एक बार फिर चुना जाना तय माना जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 3 में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है, जिसके चलते यह सीट एक बार फिर कांग्रेस के खाते में जा रही है। यहां से कांग्रेस ने पिंटू जोशी को प्रत्याशी बनाया है, जो जीतते नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार, 5 नंबर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल भी परिवर्तन की लहर के चलते जीत का परचम फहराने जा रहे हैं। दूसरी ओर, विधानसभा क्षेत्र 1 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के संजय शुक्ला के साथ क्षेत्र क्रं 5 में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र हार्डिया बाबा और सत्यनारायण पटेल के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है।
Comments are closed.