शालीमार एक्सप्रेस में पकड़ाई 37 लाख की 50 किलो चांदी

राजनांदगांव। शालीमार एक्सप्रेस में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने 37लाख रुपये की 52 किलो चांदी बरामद करने में सफलता मिली है। आरपीएफ के अधिकारी ट्रेनों की जांच कर रहे थे। कोच नंबर एस-छह में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। व्यक्ति के पास अलग-अलग बैग थे। बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब 50 किलो चांदी के बर्तन जब्त किए गए। चांदी की कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। संदिग्ध व्यक्ति कर्नाटक मांगुर बेलागांव का रहने वाला है।
Comments are closed.