देपाालपुर सहित किसी भी सीट पर नहीं बदलेगा उम्मीदवार
भाजपा संगठन ने किया विरोध को दरकिनार, परंपरा पड़ने की आशंका

इंदौर। विधानसभा चुनाव में भाजपा नेे देपालपुर सहित जिन सीटों पर टिकट दे दिए हैं, वहां से प्रत्याशी बदले नहीं जाएंगे। यदि ऐसा किया तो जगह-जगह विरोध के स्वर बुलंद होने लगेंगे और फिर टिकट के लिए यह एक परंपरा ही बन जाएगी। पार्टी संगठन ने विरोधियों को साफ संदेश देते हुए काम पर लग जाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कल भाजपा कार्यालय पर देपालपुर सीट से मनोज पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध करने देपालपुर क्षेत्र से जबरेश्वर सेना के बैनर तले कई भाजपाई पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इन भाजपाइयों ने देपालपुर से मनोज पटेल की बजाए राजेंद्र चौधरी को टिकट दिए जाने की मंाग की। इनका कहना था कि 40 साल से निर्भयसिंह पटेल परिवार को ही टिकट दिया जा रहा है। इस बार चौधरी को प्रत्याशी नहीं बनाया तो भाजपा को वोट नहीं मिलेंगे। इस मौके पर सांसद लालवानी ने इन भाजपाइयों को यह आश्वासन दिया कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही पार्टी महासचिव कैलाश विजवर्गीय से भी प्रदर्शनकारियों से बात कराई। उन्होंने भेेी उनकी बात हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Also Read – कैलाशजी बड़े नेता, हाथ जोड़ने में शर्म मैं क्षेत्र क्रमांक 1 का बेटा – संजय
Comments are closed.