Indore: आज से मेट्रो युग शुरू……

इंदौर। आज से इंदौर उन शहरों में शुमार होने जा रहा है जहां सारी सुविधाएं मिलती है। आईटी क्षेत्र की मानी हुई कंपनियां इंदौर में कामकाज करने के अलावा स्वच्छ पर्यावरण के साथ आज से इस शहर में मेट्रो युग की शुरुआत होने जा रही है। इंदौर की पहचान अब मेट्रो शहर के नाम से भी हो सकेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और मेट्रो कंपनी के एमडी मनीष सिंह ने चुनाव से पहले इसकी शुरुआत करने के लिए 24 घंटे काम कराकर अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए पूरी ताकत लगा दी थी और इसी का परिणाम है कि आज शहर को मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। आज पूरा शहर मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ का साक्षी बनेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वह इंदौर में कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इंदौरवासियों को इस ट्रायल रन का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। आज से इंदौर मेट्रो सिटी के नाम से जाना जाएगा। इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस मेट्रो स्टेशन से आज मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। इसके लिए साज सज्जा भी की गई है जिसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। स्टेशन पर रेड कारपेट बिछाया गया है। साथ ही तिरंगे के रंग की सजावट की गई है। आज मेट्रो को स्टेशन नंबर 3 से करीब 5.9 किलोमीटर चलाया जाएगा। अभी तो ये कम गति से चलाई जाएगी लेकिन बाद में इस मेट्रो की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हालांकि इसके 80 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Also Read – न्यूयॉर्क शहर पानी में डूबा, आपातकाल लगाया

ऐसे में इंदौरवासी इस ट्रायल रन को देखने के लिए आ सकेंगे करीब 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधीनगर डीपी पर होने वाले मुख्य आयोजन का भी हिस्सा बनेंगे। खास बात ये है कि इस आयोजन में करीब 6 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे जिसमें व्यापारी और अलग-अलग संगठन के लोग शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इंदौर में मेट्रो को पूरी तरह से साल 2024 में शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में 2024 के जून तक यात्रियों को इसमें सफर करने का मौका मिल सकेगा। इंदौरवासी मेट्रो में सफर करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है। इस वजह से प्रशासन द्वारा भी जल्द से जल्द मेट्रो का काम पूरा किया जा रहा है। अभी तक मेट्रो के 5 स्टेशन बन कर तैयार किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं मेट्रो के डिपो परिसर में डोम तैयार किया जा चुका है। मेट्रो ट्रेन चालू होने की खुशी में नागरिकों ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

You might also like