BJP INDORE: सुदर्शन के खिलाफ एक नंबर में आर-पार की लड़ाई

कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, विजयवर्गीय-तोमर से भी मिले

bjp news indore

इंदौर। भाजपा व्दारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किए जाने के साथ ही पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के विरोध की आग भी भड़क उठी है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. एक में सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल प्रदर्शन किया, वहीं उन्होंने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विधानसभा क्षेत्र क्रं. एक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिरपुर क्षेत्र में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ रैली निकाली। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकर्ताओँ की उपेक्षा की वजह से ही पिछले चुनाव में यहां भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके चलते इस बार विधानसभा क्षेत्र क्रं.1 से किसी नए चेहरे को मौका दिया जाना चाहिए। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुप्ता के खिलाफ विरोध की यह आग बुझने वाली नहीं है।

Also Read – कांग्रेस की पहली सूची में 70 नामों की घोषणा की तैयारी

यदि गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया तो एक बार फिर इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इससे पहले, क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में तो भोपाल जाकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद से सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इनका कहना था कि कार्यकर्ताओं का विरोध सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ है भाजपा के खिलाफ नहीं।

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, राजेश शर्मा, पूर्व भाजपा नगर मंत्री सुभाष परमार, पूर्व पार्षद प्रत्याशी दिनेश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री बबलू भदौरिया,छोटू मित्तल, संतोष यादव, सतीश बैरागी, करण तोमर, घनश्याम मौर्य,मोहन मकवना, सुरेश जैन, राम पंवार, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like