10 सितंबर को होगा इंदौर की चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
दो दशक से चुनाव हार रही 66 विधानसभा सीटों पर नाम तय
इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा व्दारा अपनी पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब कांग्रेस व्दारा भी 66 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया हैं। आगामी 10 सितंबर को इंदौर की चार सीटों सहित सभी 66 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस इस बार हर हाल में सत्ता में वापसी की कवायद में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर उसने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अगले माह 2 सितंबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने जा रही है, जिसमें इन 66 विधानसभा सीटों के लिए चयनित प्रत्याशियों के नाम रखे जाएंगे। इस पर चर्चा पश्चात पार्टी संसदीय कमेटी इन नामों की घोषणा करेगी। यह वे सीटें हैं, जहां कांग्रेस लगातार दो दशक से चुनाव हारते आ रही है।
Also Read – कांग्रेस की पहली सूची में 70 नामों की घोषणा की तैयारी

Comments are closed.